कन्नौजी बोली के लिए एक विशेष कार्यक्रम:कन्नौजी लोकरंग

कन्नौजी बोली के लिए एक विशेष कार्यक्रम कन्नौजी लोकरंग दिनांक 1मार्च 2026 को कन्नौज के सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कन्नौज के कवि,लेखक और साहित्यकार प्रो रमेश तिवारी विराम की स्मृति में पवित्र परिवार जनसेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डा राम बहादुर मिसिर,श्री अशोक बैनर्जी,डा बीरेंद्र कुमार चंद्रसखी,डा प्रखर दीक्षित,डा सियाराम,डा शिव कुशवाहा,डा अपूर्वा अवस्थी,श्री नरेश द्विवेदी शलभ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इजा तिवारी आर टी ओ कन्नौज,शिवा अवस्थी वरिष्ठ संवाददाता दैनिक जागरण समाचार पत्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण से हुआ। संग्राम सिंह ने आल्हा गायन से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर दो पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। अवध ज्योति पत्रिका का कन्नौजी विशेषांक और कन्नौजी बोली की पत्रिका पडुकिया।

डा बीरेंद्र कुमार चंद्रसखी ने विभिन्न लोकगीत सुनाकर आनंदित किया। डा अपूर्वा अवस्थी और अनमोल मिश्रा ने कन्नौजी लोककथा राजा बुकरकना सुनाई जिसे सुनकर सभी भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार विवेक ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन पुनीत पांडे ने दिया। कार्यक्रम में कन्नौज के कवि , लेखक और साहित्यकार, संगीतकार उपस्थित रहे।

टिप्पणी करे